शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शहर में सिंचाई विभाग के पास स्थित भेरुजी महाराज के मंदिर में आज समस्त मोहल्ले वासियों के सहयोग से पौष बड़े का भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा फूलों से भेरुजी महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया।
मंदिर के पुजारी नवरत्न शुक्ला एवं प्रदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातःकाल से ही मंदिर में भक्तों की आवाजाही बनी रही। महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया।
श्रद्धालुओं ने पौष बड़े का भोग लगाकर भेरुजी महाराज से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की तथा बाद में प्रसाद वितरण किया गया।आयोजन में कैलाश वर्मा, राजेश शर्मा, प्रकाश पाठक, धर्मेंद्र देव बोहरा, अतुल देव बोहरा, अनूप त्रिपाठी,
लाला कोठारी, नरेश व्यास, मनोज भारद्वाज, बसंत आर्य, बबलू वैष्णव, विजय वैष्णव, अभिषेक त्रिपाठी, राजू देराश्री, धर्मेंद्र सोनी, राहुल शर्मा, रोहित शर्मा, पुलकित शर्मा, अमन पुण्डरीक, ऋतुराज दाधीच सहित समस्त महिला मंडल की सदस्यों ने भजन प्रस्तुत कर सुंदर आध्यात्मिक माहौल बनाया।
























