• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

जिलेभर में मेडिकल स्टोर्स पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

Andher Nagri by Andher Nagri
October 6, 2025
in मध्यप्रदेश
0
जिलेभर में मेडिकल स्टोर्स पर सख्त कार्रवाई की तैयारी
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जिलेभर में मेडिकल स्टोर्स पर सख्त कार्रवाई की तैयारी – प्रतिबंधित दवाओं पर कलेक्टर की कड़ी निगरानी श्रेसन फार्मास्यूटिकल्स की दवा मिलने पर होगी कठोर कार्यवाही – कलेक्टर स्वप्निल वानखड़ेदतिया। जिले में आज रविवार को कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर मेडिकल स्टोर्स का व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि भोपाल दिनेश कुमार मौर्य एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.के. वर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

औषधि निरीक्षक उमेश रामचंदानी ने आज प्रेम मेडिकल स्टोर एवं कमल मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रेसन फार्मास्यूटिकल्स, कांचीपुरम (तमिलनाडु) द्वारा निर्मित प्रतिबंधित औषधि “कोल्डरिफ कफ सिरप” की जांच की गई। दोनों मेडिकल स्टोर्स पर यह प्रतिबंधित दवा स्टॉक में नहीं पाई गई। कलेक्टर वानखड़े ने सभी दवा विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने स्टॉक की स्वयं जांच करें और यदि श्रेसन फार्मास्यूटिकल्स की कोई भी औषधि उपलब्ध हो तो उसकी सूचना तत्काल जिला औषधि प्रशासन कार्यालय को दें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वर्मा ने औषधि निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि जिले की सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में निरीक्षण कर प्रतिबंधित दवाओं की पहचान करें। यदि प्रतिबंधित औषधि पाई जाती है तो उसका उपयोग तुरंत रोका जाए तथा संबंधित स्टोर या संस्थान के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। विदित हो कि भारत सरकार ने 15 अप्रैल 2025 को जारी राजपत्र अधिसूचना के माध्यम से क्लोरफेनरामाइन मैलिएट एवं फिनायलेफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड संयोजन को चार वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित किया है। निरीक्षण दल ने दवा विक्रेताओं को नियमों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने और प्रतिबंधित औषधियों के विक्रय से पूर्ण परहेज करने के निर्देश दिए है।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#कलेक्टर#दतिया#मध्यप्रदेश
Previous Post

डाॅ. अंबेडकर के सपनों का भारत साकार करना ही हमारा मिशन

Next Post

थाना इंदरगढ़ पुलिस ने जुआ के फड़ पर दविश देकर 5720/- रुपये नगदी जप्त कर 03 जुआरियों को पकड़ा

Next Post
थाना इंदरगढ़ पुलिस ने जुआ के फड़ पर दविश देकर 5720/- रुपये नगदी जप्त कर 03 जुआरियों को पकड़ा

थाना इंदरगढ़ पुलिस ने जुआ के फड़ पर दविश देकर 5720/- रुपये नगदी जप्त कर 03 जुआरियों को पकड़ा

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri