• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home प्रशासन

अनुभाग भांडेर में राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण, शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने पर विशेष जोर।

Andher Nagri by Andher Nagri
January 3, 2026
in प्रशासन, मध्यप्रदेश, रोजगार, समाज
0
अनुभाग भांडेर में राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण, शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने पर विशेष जोर।
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भांडेर (दतिया)। अनुभाग भांडेर में राजस्व मामलों के समयबद्ध और पारदर्शी निराकरण को लेकर प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भांडेर सोनाली राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुभाग अंतर्गत नामांतरण, बटवारा, सीमांकन सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटारा किया जा रहा है, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े, सोनाली राजपूत ने बताया कि 02 जनवरी 2026 तक अनुभाग भांडेर में नामांतरण के 280 प्रकरणों, बटवारा के 26 प्रकरणों एवं सीमांकन के 07 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों के शीघ्र समाधान से भूमि संबंधी विवादों में कमी आई है और नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास भी मजबूत हुआ है, उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की स्थिति पर जानकारी देते हुए बताया कि अनुभाग भांडेर में सीएम हेल्पलाइन निराकरण की स्थिति 49.20 प्रतिशत रही है, जिसे और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके साथ ही सामाजिक और आर्थिक सहायता के तहत 4 हितग्राहियों को कुल 4 लाख 1 हजार 68 रुपये की राहत राशि वितरित की गई है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को त्वरित सहायता मिल सकी है।

राजपूत ने यह भी बताया कि 21 दिसंबर 2025 को भांडेर नगर में आयोजित भारत माता की विशाल शोभा यात्रा एवं आरती कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने का दायित्व प्रशासन द्वारा पूरी सतर्कता के साथ निभाया गया, कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

जिसमें प्रशासन, पुलिस एवं स्थानीय नागरिकों का सराहनीय सहयोग रहा।उन्होंने कहा कि कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के मार्ग दर्शन में अनुभाग भांडेर में शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक शत-प्रतिशत पहुंचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

राजस्व सेवाओं में पारदर्शिता, समयबद्धता और जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि आमजन को सरल, सुलभ और त्वरित सेवाएं मिल सकें। अनुभाग भांडेर में किए जा रहे इन प्रयासों से न केवल राजस्व मामलों का शीघ्र समाधान हो रहा है, बल्कि सुशासन की दिशा में भी एक मजबूत कदम सिद्ध हो रहा।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#कलेक्टर#पुलिस#मध्यप्रदेश#राजनीति
Previous Post

ईरान के 21 प्रांतों में सुलगी बगावत की चिंगारी, आर्थिक संकट से उपजा विरोध

Next Post

स्वच्छ’ इंदौर में ‘गंदे’ अफसर!

Next Post
भागीरथपुरा मामले में कार्यवाही

स्वच्छ' इंदौर में 'गंदे' अफसर!

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri