• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

रामकोला थाने के सामने तांडव : सभासद समेत नौ पर एफआईआर व्यापारी कमल कोहली की दुकान पर दिनदहाड़े तोड़फोड़, लूटपाट और मारपीट ।

Andher Nagri by Andher Nagri
September 15, 2025
in उत्तर प्रदेश, प्रशासन
0
रामकोला थाने के सामने तांडव : सभासद समेत नौ पर एफआईआर व्यापारी कमल कोहली की दुकान पर दिनदहाड़े  तोड़फोड़, लूटपाट और मारपीट ।
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीच बचाव में आए डॉक्टर को भी पीटा

रामकोला। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर रविवार दो बजे के करीब व्यापारी की दुकान में हुई मारपीट और तोड़फोड़ ने सनसनी फैला दी।

पीड़ित व्यापारी कमल कोहली की तहरीर पर पुलिस ने सभासद दिलीप रौनियार सहित नौ नामजद और छः अज्ञात लोगों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(1), 115(2), 352, 351(2), 333, 324(4) तथा 118(1) में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताते चले कि स्थानीय थाने के सामने रविवार को मनबढ़ो ने दिनदहाड़े ऊन के शोरूम में घुसकर तोड़फोड़, लूटपाट व मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे डॉक्टर को भी हमलावरों ने पीट दिया। हालांकि मौके पर जुटे लोगों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।घटना के बाद पूरे नगर में दहशत फैल गई। व्यापारी बड़ी संख्या में थाने के समीप घटनास्थल पर एकत्र हो गए और आक्रोश जताए।

उल्लेखनीय हैं कि रामकोला नगर के बड़े व्यापारी व पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कोहली का शोरूम थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर है। उनके भाई अनिल के पुत्र से नगर के एक सभासद का पुराना विवाद चल रहा है। शनिवार को पकड़े गए आरोपी अनिल की दुकान पर गाली-गलौज करने पहुंचे थे, जिसमें कमल कोहली ने बीचबचाव किया था।

आरोप है कि उसी रंजिश में रविवार को हमला किया गया। कमल कोहली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रविवार दोपहर करीब दो बजे नगर का एक सभासद कई बाइकों से एक दर्जन लोगों को लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि सभासद के ललकारने पर हमलावर उनकी दुकान में घुसे और काउंटर तोड़ने के साथ मारपीट कर ग्राहक से मिली रकम लूट ली।

उन्होंने सात नामजद और पांच अज्ञात पर कार्रवाई की मांग की है।कमल कोहली की दुकान के बगल में डॉक्टर विजय कुमार दूबे का मकान व क्लिनिक है। बीच बचाव के लिए निकले डॉक्टर को भी हमलावरों ने पीट दिया और उनकी दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की।

मोहल्ले के लोगों ने मौके पर ही दो आरोपियों विशाल तिवारी और विकास तिवारी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।कमल कोहली ने बताया कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है, जिसे एसएचओ ने देखा है। दोनों पकड़े गए आरोपियों को शान्तिभंग में चालान कर दिया गया।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#उत्तरप्रदेश#पुलिस#मध्यप्रदेश
Previous Post

खिलचीपुर विधायक दांगी की गजब की योजना दोनों पत्नियों का तीर्थ यात्रा योजना में नाम, कांग्रेस के उठाए सवाल?

Next Post

हिन्दी दिवस पर अनिल सिंह ‘बच्चू’ विश्व हिन्दी रत्न मानद उपाधि से सम्मानित।

Next Post
हिन्दी दिवस पर अनिल सिंह ‘बच्चू’ विश्व हिन्दी रत्न मानद उपाधि से सम्मानित।

हिन्दी दिवस पर अनिल सिंह 'बच्चू' विश्व हिन्दी रत्न मानद उपाधि से सम्मानित।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri