रामकोला नगर पंचायत के कंपोजिट विद्यालय में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रंगोली प्रतियोगिता में आठ छात्राओं को मिला सम्मान।
कुशीनगर रामकोला नगर पंचायत में शुक्रवार को वार्ड नंबर 14 गौतमबुद्ध नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ी पोस्टर, पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता, रचनात्मकता और जागरूकता को बढ़ावा देना था।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आठ प्रतिभावान छात्राओं को डीपीएम नीरज गोविन्द राव द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्राओं के चेहरों पर उत्साह और गर्व की चमक दिखाई दी।
इस अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, वार्ड सभासद रामेश्वर गोविन्द राव, बड़काई बाबू, रामप्रवेश और अखिलेश कश्यप भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में न केवल कला कौशल को विकसित करती हैं, बल्कि सामाजिक मुद्दों के प्रति संवेदनशील भी बनाती हैं।









