दतिया। किसानों को खाद की किल्लत से राहत दिलाने के उद्देश्य से दतिया में यूरिया से भरी ट्रेन रैक पहुंची है। प्रशासन और कृषि विभाग की पहल पर यह आपूर्ति सुनिश्चित की गई, ताकि रबी फसल के सीजन में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
अधिकारियों के अनुसार, रैक के माध्यम से आई यूरिया को शीघ्र ही जिले की सहकारी समितियों और बिक्री केंद्रों तक वितरित किया जाएगा।
साथ ही, यूरिया की निर्धारित दर पर बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कालाबाजारी या अनावश्यक बढ़ी हुई कीमतों पर रोक लगाई जा सके।









