शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-श्री विठ्ठल नामदेव सेवा समिति शाहपुरा द्वारा आज बसंत पंचमी के पावन पर्व पर भगवान श्री चारभुजा नाथ दर्जीयान मंदिर ,एजेंसी मोहल्ला शाहपुरा मे संत शिरोमणि नामदेव महाराज का ज्ञानोदय दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया.
प्रात :10 बजे यज्ञ (हवन )का कार्यक्रम रखा गया. स्वस्ती वाचनम, शान्तिकरणम, प्रार्थनोपासनामंत्रम का पाठ किया गया. बसंत पंचमी के वेद मंत्रो एवं वैदिक श्रीसूक्तम के मंत्रो द्वारा आहुतियाँ लगा कर विश्व कल्याण, सु:ख, शान्ति, समृद्धि एवं आरोग्यता की कामना की गई.
यज्ञ प्रार्थना व राष्ट्रीय प्रार्थना द्वारा देश मे प्रेम भावना, खुशहाली व योगक्षेमकारी स्वाधीनता के लिए मंगलकामनाएं की गई.
यज्ञ मे नामदेव सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र बुला, यज्ञ पुरोहित श्रीसत्य नारायण तोलम्बिया, संगठन मंत्री सुरेन्द्र बूला, रामेश्वर डीडवानिया ,नन्द किशोर सर्वा,दीपक किजडा़,आजाद सर्वा,आशीष पीला आदि ने आहुतियाँ दी ।
अंत मे भगवान श्रीविठ्ठल व संत शिरोमणि नामदेव महाराज कीआरती की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया।

























