शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शाहपुरा स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को शहर में सामाजिक सरोकार से जुड़ा एक सराहनीय आयोजन किया गया।
वरिष्ठ नागरिक संस्था शाहपुरा के तत्वावधान में कालिंजरी गेट क्षेत्र के 111 भील परिवारों के बच्चों को जर्सी वितरण किया गया।जर्सी वितरण 0 से 13 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को किया गया।
वरिष्ठ नागरिक संस्था के सचिव कैलाश वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से जर्सी वितरण किया गया। साथ ही, शाहपुरा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वरिष्ठ नागरिकों द्वारा शाहपुरा के इतिहास पर विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष रघुनाथ वैष्णव, शक्ति सिंह परिहार कोषाध्यक्ष राजेंद्र मूंदड़ा, सह सचिव ललित चौहान, राजेंद्र सिंह धाभाई, रामप्रसाद कुम्हार, रामनारायण छीपा, रमेश वैष्णव, राजेंद्र सांखला, विनय डांगी, राजकुमार बेरवा, आजाद सांखला, मानसिंह बारी, सत्यनारायण तोलंबिया,जगदीश चंद्र जोशी, दिनेश सुखवाल, शिव प्रकाश शर्मा, प्रदीप शर्मा, समुद्र सिंह डांगी, सत्यनारायण पाठक, लादू लाल माली, अशोक त्रिपाठी, दिनेश भट्ट,भगवान स्वरूप जोशी, ओम प्रकाश ओझा, अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।
























