संवेदनशील विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बाइक दुर्घटना में घायलो को देख अपना वाहन रोका
सभी घायलों को सिविल अस्पताल भेजा
आष्टा । मप्र भाजपा के स्थापना दिवस एवं सीहोर जिला भाजपा के कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेने सीहोर जा रहे आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा कोठरी के बीच कोठरी ग्राम के पहले सीहोर मार्ग पर दो बाइक के टकराने के बाद घायल बाइक सवार हाईवे पर पड़े थे.
जैसे ही विधायक इंजीनियर ने सड़क पर घायलों को देखा तत्काल अपना वाहन रुकवाया ओर घायलों से चर्चा कर उनके नाम,पते घटना का कारण आदि की जानकारी ली, 108 के आते ही सभी को 108 में बैठाया ओर सिविल अस्पताल रवाना किया ।
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सीहोर रवाना होने के पूर्व सिविल अस्पताल के डॉक्टरों को सूचना दी एवं निर्देश दिये कि सभी 4 घायलों पवित्रा बाई,बाबू पूरी, सूरज पूरी, विक्की को अस्पताल रवाना किया है,सभी को तत्काल समुचित उचित इलाज हो,के निर्देश दिये ।




