,

2.25 करोड़ के सुलभ कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजन, दतिया के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा – डॉ. नरोत्तम मिश्रा।

दतिया। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार को दतिया पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम माई कृपा निवास पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इसके पश्चात वे नगर पालिका परिषद द्वारा बस स्टैंड के समीप ₹2 करोड़ 25 लाख की…

2 minutes

Read Time

दतिया। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार को दतिया पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम माई कृपा निवास पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

इसके पश्चात वे नगर पालिका परिषद द्वारा बस स्टैंड के समीप ₹2 करोड़ 25 लाख की लागत से बनाए जाने वाले अत्याधुनिक 11 सुलभ कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों के साथ विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार निरंतर गांवों और नगरों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दतिया के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दतिया विकास के मामले में एक पहचान बना चुका है और चुनाव के समय आसपास के प्रदेशों में भी दतिया के विकास की चर्चा होती है।पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि दतिया शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है।

मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, वेटरनरी कॉलेज, पीजी कॉलेज, लॉ कॉलेज, आईटीआई कॉलेज, कन्या कॉलेज और पत्रकारिता महाविद्यालय सहित लगभग सभी प्रकार की उच्च शिक्षा की सुविधाएं अब दतिया में उपलब्ध हैं। इससे क्षेत्र के युवाओं को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने परिवार के साथ रहकर दतिया में ही शिक्षा ग्रहण करें और आगे बढ़कर अपने शहर, प्रदेश, देश और परिवार का नाम रोशन करें। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह, जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शांति ढेगुला, उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी सक्सेना, पार्षद दल के नेता गोविंद ज्ञानानी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, नगर पालिका सीएमओ, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed