कलेक्टर ने आगर नगर में स्वच्छता को लेकर भ्रमण किया
अंधेर नगरी . आगर मालवा 31 अक्टूबर। कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने शुक्रवार को स्वच्छता को लेकर आगर नगर में विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान पुराना जिला अस्पताल निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि भवन में संचालित सीएमएचओ कार्यालय को एक सप्ताह में नवीन जिला चिकित्सालय में शिफ्ट करवाया जाए। साथ ही पुराना जिला चिकित्सालय भवन में गीता भवन बनाएं जाने को लेकर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने उज्जैन रोड पर नगर पालिका द्वारा वर्षा जल निकासी की समस्या को लेकर किए गए कार्यों, फायर स्टेशन बनाए जाने हेतु चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश नगर पालिका अधिकारी को दिए।
कलेक्टर ने नगर की सफाई व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर सीएमओ को आवश्यक निर्देश दिए।
तत्पश्चात् कलेक्टर ने शासकीय प्रयोजन के उद्देश्य से जिला जेल के पास की शासकीय भूमि का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अगर श्री मिलिंद ढोके, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निलेश जैन पटेल, विधायक प्रतिनिधि श्री अशोक प्रजापत, पार्षद प्रतिनिधि श्री जगदीश गवली, स्वच्छता निरीक्षक श्री बसंत दुलगज सहित नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।









