यातायात नियमों के पालन हेतु विशेष अभियान – वाहन चेकिंग व चालानी कार्रवाई ।अंधेर नगरी न्यूज वेबसाइट सीहोरसंजय सोलंकीजिले में यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत समस्त थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग की जा रही है।इस क्रम में जिले की पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्रवाई की गई। अनेक वाहन चालकों को बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाना, निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन आदि मामलों में चालान जारी किए गए।पुलिस प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपना और दूसरों का जीवन सुरक्षित बनाएं।

























