शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-धाकड़ महासभा के प्रवक्ता कमलेश धाकड़ ने बताया कि धाकड़ प्रतिभा सम्मान के दौरान जावद निवासी हेमा धाकड़ के RAS 2025 में चयन होने पर अखिल भारतीय धाकड महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल धाकड़ निवासी शाहपुरा जिला भीलवाड़ा ने जावद पहुंच कर हेमा धाकड़ का अयोध्या मॉडल के छायाचित्र व श्रीफल भेटकर दुपट्टे व माल्यार्पण कर समस्त परिवार के साथ स्वागत किया
तथा प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल धाकड़ ने कहा कि समाज की बेटी ने अथक मेहनत व परिश्रम व लगन से लक्ष्य की प्राप्ति कर सर्व समाज की प्रेरक बनी तथा हेमा धाकड़ ने कहा कि मेरा उद्देश्य नौकरी करना नहीं बल्कि राष्ट्र व गरीबों की सेवा करना मेरा लक्ष्य है।
कार्यक्रम में रामेश्वर लाल धाकड़, सुगना धाकड़, जीतमल धाकड़, रसीला धाकड़, गोपाल धाकड़, कमलेश धाकड़ आदि उपस्थित थे।









