शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-रविवार को स्वर्गीय घनश्याम कोली, स्वर्गीय नंदलाल नायक, स्वर्गीय पंकज जैन, स्वर्गीय चेतन घुसर, स्वर्गीय अर्जुन सोलंकी की स्मृति
में तीन दिवसीय हॉकी लीजेंड स्मृति कप 2026 प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विधायक डॉ लालाराम बैरवा थे, नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधी, जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा, पूर्व पालिका अध्यक्ष कन्हैया लाल धाकड़, महामंत्री जितेंद्र पाराशर,
पवन सुखवाल, नटवर खटीक, विट्ठल शर्मा, खुशीराम आचार्य, वॉलीबॉल कोच डॉ भगवत सिंह कानावत अतिथि थे।आयोजन समिति के हॉकी खिलाड़ी जमना लाल कोली ने बताया कि क्षेत्र में हॉकी को पहचान दिलाने वाले और नए खिलाड़ियों को तैयार करने वाले दिवंगत कोच घनश्याम कोली,
शारीरिक शिक्षक नंदलाल नायक, पंकज जैन , राष्ट्रीय खिलाड़ी चेतन घुसर व अर्जुन सोलंकी की स्मृति में 8 टीमों के 144 खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल मैच सुजान सिंह वर्सेज लक्ष्मी दत्त कांटिया के बीच खेला गया। जो बहुत ही रोमांचकारी व कांटेदार टक्कर का रहा 1=1 के स्कोर से मैच बराबर रहा फिर पेनल्टी शूटआउट में सुजान सिंह टीम 2=1 लक्ष्मी दत्त
कांटिया टीम को हराकर विजेता बनी। इस दौरान विधायक महोदय ने भी मैच का आनंद लिया। टूर्नामेंट ऑफ द प्लेयर दिनेश नायक और मैंन ऑफ द मैच महेंद्र कहार रहे।मंच संचालन कै कोली कंपाउंडर ने किया इस दौरान हॉकी के सीनियर मुबारिक अली, गणपत घुसर,दुर्गेश सेन, सुशील गौड़, गोपाल गौड,निशांत चौहान,सुनील
कोली, दिनेश नायक , मुकेश घुसर ,दिनेश खटीक,दीपक सेन, विजय गुर्जर नितिन कोठारी, महेंद्र कोली ,आशीष कोली,किशन कहार , कुलदीप कोली, सिद्धांत घुसर, राहुल चांवला, राहुल कोली, नरेश खटीक, अक्षय कोली, उमराव कोली आदि मौजूद रहे।

























