• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home प्रशासन

पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने कटोरा ताल क्षेत्र में आतिशबाजी दुकानों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश।

Andher Nagri by Andher Nagri
October 18, 2025
in प्रशासन, मध्यप्रदेश, समाज, स्वास्थ
0
पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने कटोरा ताल क्षेत्र में आतिशबाजी दुकानों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश।
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दतिया। दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने शनिवार को कटोरा ताल क्षेत्र पहुंचकर आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आतिशबाजी विक्रेताओं से सुरक्षा मानकों एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक वर्मा ने कहा कि दीपावली पर्व आनंद और उल्लास का त्यौहार है, परंतु थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। अतः आतिशबाजी की बिक्री के दौरान सुरक्षा उपकरण, अग्निशमन साधन, पानी की उपलब्धता एवं सुरक्षित दूरी का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि किसी भी स्थिति में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कटोरा ताल स्थित फायर ब्रिगेड केंद्र का भी दौरा किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था, फायर ब्रिगेड वाहन की स्थिति एवं तैनाती व्यवस्था की जानकारी ली।

उन्होंने फायर ब्रिगेड दल को सतर्क रहने और आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित नगर पालिका, विद्युत विभाग एवं राजस्व अमले के अधिकारियों से भी चर्चा कर क्षेत्र में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि दीपावली के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे, एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन थाना कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक वर्मा ने आम नागरिकों से अपील की कि वे सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल आतिशबाजी करें तथा बच्चों को बिना निगरानी के पटाखे न फोड़ने दें, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#कलेक्टर#दतिया#दिपावली#पुलिस#मध्यप्रदेश
Previous Post

हनुमानगढ़ी में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई — जुआ के फड़ पर दबिश देकर 40,550 रुपये नगद और 7 जुआरी गिरफ्तार।

Next Post

किसानों को दीपावली मनाने के लिए धन की कोई कमी नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Next Post
किसानों को दीपावली मनाने के लिए धन की कोई कमी नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों को दीपावली मनाने के लिए धन की कोई कमी नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri