समाधान योजना की अवधि एक माह बढ़ाई
अंधेर नगरी आगर मालवा, 2 जनवरी। शासन द्वारा प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत बिलों में राहत प्रदान करने हेतु संचालित समाधान योजना की अवधि एक माह बढ़ाई गई है।
अब योजना में 31 जनवरी 2026 तक बकाया बिलों का भुगतान पर सरचार्ज में शत प्रतिशत की छूट मिलेगी।विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री रत्नेश अयाची ने बताया कि पूर्व में योजना 31 दिसंबर अंतिम तिथि थी, जिसे 31 जनवरी 2026 तक बढ़ाया गया है।
योजना के तहत घरेलू, गैर घरेलू, सिंचाई और औद्योगिक बिल का भुगतान करने पर 100 प्रतिशत सरचार्च में छूट मिलेगी। विद्युत उपभोक्ता अपना बकाया बिल विद्युत वितरण केन्द्र पर जमा कर सरचार्ज मे छूट प्राप्त करे।









