दतिया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरियादी के घर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले आरोपी को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में फैली दहशत को कम किया गया एवं पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है।
घटना का विवरण,दिनांक 23.11.2025 की रात को फरियादी नीरज शर्मा पुत्र रामस्वरूप शर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी” गंजी के हनुमानजी के पास, उनाव रोड, दतिया ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी राज गोस्वामी पुत्र राजेन्द्र गोस्वामी, निवासी” गंजी के हनुमानजी के पास, उनाव रोड दतिया, ने उसके घर पर अवैध हथियार से फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया।
फायरिंग की आवाज और घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई, पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे तथा एसडीओपी दतिया के कुशल मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं सतत् निगरानी के आधार पर आरोपी की तलाश तेज की।सिर्फ 24 घंटे में गिरफ्तारी, लगातार प्रयासों और दबिश के बाद पुलिस टीम ने 24.11.2025 को आरोपी राज गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद न्यायालय दतिया में पेश किया गया, जहाँ से आगे की कार्यवाही की गई। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका,
इस कार्रवाई में निम्न अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, निरीक्षक वैभव गुप्ता, थाना प्रभारी सिविल लाइन इन सभी की त्वरित कार्रवाई, तत्परता, समन्वय और सूझबूझ के कारण आरोपी को जल्द पकड़ना संभव हो पाया।









