आज दिन गुरुवारको रामकोला नगर पंचायत परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर मनाई गई।
नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने बूथ संख्या 302 आदर्श नगर पंचायत कार्यालय के परिसर में कार्यक्रम में हिस्सा लिया और नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को देश की जनता कई युगों युगों तक याद रखेगी।
इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि विनोद खरवार, निशांत शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र प्रजापति, मनोज गोविन्द राव लल्लन बाबू,सभासद रामेश्वर गोविन्दराव, सभासद आलोक गुप्ता,सभासद मैनुद्दीन अली आदि लोग मौजूद रहे।

























