• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

लकवा ग्रस्त वृद्धा का खून से लथपथ शव मिला: पास में मिला खून से सना फावड़ा, राजगढ़ के माचलपुर की घटना; हत्या की आशंका

Andher Nagri by Andher Nagri
October 1, 2025
in मध्यप्रदेश
0
लकवा ग्रस्त वृद्धा का खून से लथपथ शव मिला: पास में मिला खून से सना फावड़ा, राजगढ़ के माचलपुर की घटना; हत्या की आशंका
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजगढ़ जिले के माचलपुर नगर के लौधा मोहल्ले में मंगलवार रात एक 70 वर्षीय वृद्धा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके ही घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला।

महिला के सिर पर गहरी चोट के निशान थे और पास ही खून से सना फावड़ा मिला। इस दौरान घर का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।

पड़ोस में रहने वाले ओमप्रकाश लववंशी ने बताया कि रात करीब 12 बजे वह गरबा आयोजन से लौट रहे थे। मोहल्ले में सरदार बाई लववंशी के घर के बाहर उनकी बेटी जमना लववंशी अपने पिता और एक बच्ची के साथ खड़ी थी।

जमना ने बताया कि उनका दरवाजा अंदर से बंद है और कई बार आवाज देने के बावजूद उनकी मां सरदार बाई दरवाजा नहीं खोल रही हैं। इसके बाद ओमप्रकाश पास ही अपने जीजाजी के घर से दीवार कूदकर घर के अंदर पहुंचे और भीतर से दरवाजा खोला।अंदर सरदार बाई चबूतरे पर खून से लथपथ हालत में मृत पड़ी थीं।

सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और 10 फिट दूर ही खून से सना फावड़ा पड़ा था। यह देख मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।घटना की सूचना मिलते ही माचलपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

देर रात ही डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक साइंस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बुधवार सुबह माचलपुर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और दोपहर में महिला का अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस को मामले में हत्या की आशंका है। हालांकि, दरवाजा अंदर से बंद मिलने और घटना स्थल पर खून से सना फावड़ा मिलने से पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #मध्यप्रदेश
Previous Post

शाहपुरा में सोनोग्राफी की मशीन छह महीने से खराब व मरीजों की लगी लम्बी लाइन

Next Post

रूपरा में विशाल भंडारे एवं गरबों का आयोजन

Next Post
रूपरा में विशाल भंडारे एवं गरबों का आयोजन

रूपरा में विशाल भंडारे एवं गरबों का आयोजन

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri