राज्य पिछड़ा वर्ग के आयोग के सदस्य नवजात शिशु की गायब होने की खबर पर पहुंचे मेडिकल कॉलेज परिजनों से मिलकर लिया जानकारी।
नवजात शिशु की गायब होने की खबर सुनकर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फुल बदन कुशवाहा ने पीड़ित परिवार से मिलकर आश्वासन दिया कि जल्द ही उनका बच्चा मिल जाएगा।
उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से बात कर नवजात शिशु को सकुशल बरामद करने के निर्देश दिए। पुलिस ने अभियोग दर्ज कर कई टीम बनाई है और अलग से जांच टीम गठित की गई है।
इस घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आरके शाही मुख्य चिकित्सा अधिकारीऔर परिजन लोग मौजूद रहे।

























