कुशीनगर के सपहा में मंगलवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूल बदन कुशवाहा ने श्री नवीन प्रतिष्ठान खुशी मेडिकल स्टोर का फीता काट कर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अंग्रेजी फार्मेसी खुल जाने से गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
मेडिकल स्टोर के संचालक लक्ष्मी जयसवाल ने बताया कि उनका उद्देश्य उचित मूल्य पर मरीजों को सेवा देना है। उन्होंने आगंतुकों का स्वागत किया और मेडिकल स्टोर की सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
























