• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home प्रशासन

त्रि-स्तरीय पंचायत में रिक्त पदों के लिए उपनिर्वाचन (उत्तरार्द्ध) 2025 की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता प्रभावशील की गई।

Andher Nagri by Andher Nagri
December 11, 2025
in प्रशासन, मध्यप्रदेश, राजनीति
0
त्रि-स्तरीय पंचायत में रिक्त पदों के लिए उपनिर्वाचन (उत्तरार्द्ध) 2025 की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता प्रभावशील की गई।
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जिला ब्यूरो संवाददाता पवन परमार देवास। जिला दंडाधिकारी कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जिले के सभी जन साधारण के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 163 की धारा 2023 (1) के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले की संबंधित ग्राम पंचायत/निर्वाचन क्षेत्र/वार्ड की सीमांतर्गत प्रतिबंधात्मक निषेधाज्ञा निर्वाचन परिणाम की घोषणा तक के लिए लागू की है।

जारी आदेश में उल्लेख है कि म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के आदेश अनुसार त्रि-स्तरीय पंचायत में रिक्त पदों के लिए उपनिर्वाचन (उत्तरार्द्ध) 2025 की घोषणा की गई है। निर्वाचन की घोषणा होने से जिले के संबंधित निर्वाचन देवास, सोनकच्छ, टोंकखुर्द एवं खातेगांव जनपद पंचायत क्षेत्रों की संबंधित ग्राम पंचायतों जिनमें सरपंच एवं पंच पद रिक्त हैं।

आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त जानकारी अनुसार उपरोक्त निर्वाचन के दौरान जिले में असामाजिक तत्व अपने हित में अनुचित लाभ लेने के लिए प्रयत्नशील होंगे तथा त्रि-स्तरीय पंचायत उपनिर्वाचन (उत्तरार्द्ध) 2025 के दौरान उनके द्वारा शांति भंग की जाने की संभावना है। ऐसी परिस्थिति में सार्वजनिक रूप से कारण बताने हेतु जनसाधारण को पूर्व सूचना देकर आपत्ति सुनने का अवसर नहीं है।

त्रि-स्तरीय पंचायत उपनिर्वाचन (उत्तरार्द्ध) 2025 के शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पादित कराये जाने व मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग भयमुक्त वातावरण में करने व लोक परिशांति बनाये रखने हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता अंतर्गत 163 की धारा 2023 प्रतिबंधात्मक निषेधाज्ञा लागू की गई है।जारी आदेशानुसार उक्त क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर आग्नेयास्त्र लेकर नहीं चलेगा। उक्त क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक रूप से खतरनाक हथियार/पदार्थ लेकर नहीं चलेगा। उक्त क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर पटाखों का उपयोग नहीं करेगा।

उक्त क्षेत्र में कोई भी जुलूस, रैली, आमसभा/वाहन रैली/हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति, सक्षम अधिकारी अर्थात् संबंधित सक्षम अधिकारी/रिटर्निंग अधिकारी की अनुमति के बगैर आयोजित नहीं होगी। उक्त क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं करेगा। उक्त क्षेत्र में उपरोक्त अवधि में कांच की बोतले, ईटों के टुकड़े, पत्थर एवं एसिड का संग्रहण एवं साथ लेकर चलना वर्जित रहेगा।

आदर्श आचार संहिता के प्रभावशील होने के दौरान रात्रि के 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक घर-घर जाकर चुनाव प्रसार, व्हाट्सएप, फेसबुक, एसएमएस, फोन तथा लाउडस्पीकर पर चुनाव प्रसार प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी व्यक्ति संस्था समूह या अन्य किसी भी स्थान पर किसी भी प्रयोजन हेतु संबंधित रिटर्निंग अधिकारी की अनुमति बिना टेंट पाण्डाल आदि का स्थाई या अस्थाई निर्माण नहीं करेगा।

कोई भी व्यक्ति समूह संस्था या ग्रुप एडमिन या अन्य सोशल मीडिया/इलेक्ट्रानिक संसाधन जैसे मोबाईल, कम्प्यूटर, फेसबुक, ई-मेल, व्हाट्सएप एवं अन्य प्रकार के संचार साधनों पर किसी दल, धर्म, जाति, सम्प्रदाय, संस्था, व्यक्ति विरोधी एवं आम लोगों की भावना भड़काने व कानून व्यवस्था की विपरीत स्थिति निर्मित करने वाले आपत्तिजनक मेसेज/चित्र/कमेंट/बैनर/पोस्टर आदि अपलोड नहीं करेगा।

कोई भी व्यक्ति किरायेदार रखेगा उसकी सूचना तत्काल संबंधित थाना प्रभारी को देगा, समस्त होटल/लॉज एवं धर्मशाला में ठहरने वाले व्यक्तियों की जानकारी से संबंधित थाना प्रभारी को प्रतिदिन अवगत करायेंगे। रैली में व्यक्तियों/वाहनों की संख्या म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार होगी।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश उल्लेख है कि यह आदेश मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर, पुलिस अधिकारी एवं ड्यूटी पर रहे शासकीय कर्मचारी, मृत को शमशान, कब्रस्तान ले जाने तथा वापसी सम्बन्धी जुलूस तथा शादी विवाह से संबंधित कार्यक्रम पर जुलूस संबंधी निषेधाज्ञा लागू नहीं होगी।

सिख धर्म के अनुयायियों व विवाह समारोह के दुल्हा दुल्हन को कटार धारण करने की छूट रहेंगी। जिले के अनुभाग क्षेत्र में संबंधित एसडीएम/नगर पुलिस अधीक्षक/एसडीओपी आदेश का पालन सुनिश्चित कराएंगे। उल्लंघन की स्थिति में भारतीय न्याय संहिता, 223 की धारा 2023 अंतर्गत कार्यवाही कर उल्लघंनकर्ता के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाएगा।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#कलेक्टर#पुलिस#मध्यप्रदेश#राजनीति
Previous Post

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय स्तर की वार्ता आयोजन

Next Post

पिता की निर्मम हत्या कर रिश्तो को कलंकित करने वाले बेटा मात्र 12 घण्टें में गिरफ्तार।

Next Post
पिता की निर्मम हत्या कर रिश्तो को कलंकित करने वाले बेटा मात्र 12 घण्टें में गिरफ्तार।

पिता की निर्मम हत्या कर रिश्तो को कलंकित करने वाले बेटा मात्र 12 घण्टें में गिरफ्तार।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri