• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home शिक्षा

पोस्टर विमोचन पोस्टकार्ड पर बच्चों की उड़ी कलम पीएम मोदी को जाएंगे संदेश

G Andher Nagri by G Andher Nagri
December 6, 2025
in शिक्षा, समाज
0
पोस्टर विमोचन पोस्टकार्ड पर बच्चों की उड़ी कलम पीएम मोदी को जाएंगे संदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-सेवा पखवाड़े के तहत संचिना कला संस्थान के 28 वें स्थापना दिवस पर स्थानीय विधायक लालाराम बैरवा ने संस्था का वार्षिकोत्सव पोस्टर विमोचित किया और बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टकार्ड की प्रदर्शनी देख कर उनकी खुलकर सराहना की। बच्चों ने स्वच्छ भारत अभियान थीम पर दर्जनों आकर्षक चित्र बनाए, जिन्हें पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा जाएगा।इसके लिए विधायक ने मौके पर ही पत्र लिखकर प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कराने की सहमति दी।

संस्था की पहचान और काम संस्था अध्यक्ष राम प्रसाद पारीक ने विधायक को अवगत कराया कि संचिना कला संस्थान, शाहपुरा (जिला भीलवाड़ा) 1998 से लोक कला के संरक्षण और नए कलाकारों को मंच देने के लिए कार्य कर रहा है और अब तक उदयपुर लोककला मंडल, जवाहर रंगमंच जयपुर, भीलवाड़ा, अजमेर सहित विभिन्न जिलों में 625 से अधिक कार्यक्रम कर चुका है। उन्होंने बताया कि संस्था ने शाहपुरा के लोक पर्वों पर स्थानीय लोक कलाओं को मंच देकर यहां की सांस्कृतिक पहचान को न केवल जिंदा रखा है, बल्कि नई पीढ़ी में भी लोक कला के प्रति आकर्षण बढ़ाया है। विधायक का आश्वासन और बयान विधायक लालाराम बैरवा ने कहा कि संचिना कला संस्थान ने 27 वर्ष में जो काम किया है, वह किसी सरकारी योजना से कम नहीं है और आने वाले समय में राज्य स्तर पर संस्था और विधानसभा क्षेत्र के कलाकारों की पहचान बने, इसके लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 28 वें वर्ष का यह पोस्टर केवल कागज नहीं, बल्कि नए कलाकारों के लिए ऊर्जा का स्रोत है, जिससे प्रेरणा लेकर बच्चे और युवा आगे भी मंच पर अपना बेहतरीन प्रदर्शन दे सकेंगे। संस्था के एक अभिनय और नाटक वास्तव में सभी प्रकार की योजनाओं को सरल भाव से समझाने का एक प्रयास है इसमें अभी वंदे मातरम जिस तरीके से मंचों पर किया जा रहा है वह सारानिया कार्य है।संचालन, सम्मान और मौजूद रहे कलाकार कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव गीतकार सत्येंद्र मंडेला ने किया और मंच से ही संस्था की गतिविधियों, सेवा पखवाड़े की प्रतियोगिताओं और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

संस्था की ओर से विधायक बैरवा का पगड़ी पहनाकर, अर्पणा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया, वहीं नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी का भी अर्पणा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर ख्यात कवि दिनेश बंटी, लोक कलाकार राजकुमार बेरवा, सत्यव्रत वैष्णव, पंडित सुनील भट्ट और रंगकर्मी एडवोकेट दीपक पारीक सहित अनेक कलाकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।जिन्होंने संचिना के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की लोक कला का सशक्त मंच बताया।

About The Author

G Andher Nagri

See author's posts

Previous Post

डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को 69 वे महापरिनिर्वाण दिवस पर किया याद

Next Post

खटीक समाज अम्बेडकर लाइब्रेरी के छात्र-छात्रों के साथ डॉ भीमराव अंबेडकर के 69 वे महापरिनिर्वाण दिवस पर शिक्षा के प्रति जागरूक किया व नशा मुक्ति का कार्यक्रम किया गया

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri