शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।मांढ़ण-समीपवर्ती क्षेत्र की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायसराना में प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।प्रधानाचार्य सहीराम यादव द्वारा विद्यालय में खेल मैदान से अवैध अतिक्रमण को हटाकर उसको विद्यालय के नाम करवाने में अहम योगदान रहने पर प्रधानाचार्य का वजन के बराबर रूपयों से तौलकर सम्मान किया।
सम्मान समारोह के अवसर पर ग्रामीणों ने उनका डीजे के साथ घोड़ी पर बैठाकर देश भक्ति गीतों के द्वारा विजय जुलूस की धुन पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। साथ ही उनको पूरे रायसराना गांव ने रूपयों से तौला। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबको भाव विभोर कर दिया। प्रधानाचार्य सहीराम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेघावी बच्चों को सम्मानित किया।कार्यक्रम में मंच संचालन व्याख्याता धर्मवीर यादव ने किया।
जिसमें प्रधानाचार्य सहीराम यादव द्वारा किए गए उत्कर्ष कार्यों की अपनी स्वरचित कविता गाकर कार्यक्रम में समां बाध दिया। इस अवसर पर व्याख्याता अखिलेश, व्याख्याता सतीश कुमार, कुसुम लता यादव, नमिता यादव, वीरेंद्र यादव, वरिष्ठ अध्यापक राजकुमार यादव, शारीरिक शिक्षक सुरेश चंद खटीक, मनोज कुमार,मनीष यादव आदि मौजूद रहे।
























