दतिया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने जा रही नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज मंगलवार को प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहनों को जिला न्यायालय परिसर से रवाना किया गया।
प्रचार-प्रसार वाहन को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, अखिलेश कुमार धाकड़ विशेष न्यायाधीश, द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह प्रचार-प्रसार वाहन दतिया सहित दतिया शहर सहित दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र तक नेशनल लोक अदालत के बारे में प्रचार प्रसार करेंगे इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निधि पिंटो एवं समस्त न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।









