गुरुनानक जयंती 556वी प्रकाश पर्व पर युवा समाजसेवी अमित कुमार अग्रवाल ने की पुष्प वर्षा और मेवा-प्रसाद वितरण किया।
दतिया। गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर निकली नगर कीर्तन यात्रा में शहर के युवा समाजसेवी एवं रतन मेगा मॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित कुमार अग्रवाल ने श्रद्धा और उत्साह के साथ सहभागिता निभाई।
यात्रा के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की और अपने साथियों के साथ मिलकर मेवा-प्रसाद का वितरण किया।
गुरुग्रंथ साहिब की सजी हुई पालकी के साथ शहर की गलियों में निकली इस यात्रा में श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ा। हर ओर “वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
अमित अग्रवाल ने कहा कि “गुरुनानक देव जी के उपदेश हमें सेवा, करुणा और भाईचारे का संदेश देते है, और इसी भावना से आज हमने इस पावन अवसर पर सेवा की।” उनके इस सेवा कार्य की शहरवासियों ने सराहना की और युवाओं को प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

























