• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home देश-विदेश

आमजन की आवाज़ बनना ही राजनीति का असली धर्म

Andher Nagri by Andher Nagri
October 7, 2025
in देश-विदेश, मध्यप्रदेश, राजनीति
0
आमजन की आवाज़ बनना ही राजनीति का असली धर्म
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भिंड में अतिक्रमण के खिलाफ लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी का बिगुल!

रघु ठाकुर बोले- आमजन का रास्ता रोकने वालों पर प्रकरण दर्ज हों!

भिंड। भिंड जिले में सरकारी ज़मीनों पर कब्ज़ा कर आम लोगों के आवागमन को बाधित करने की घटनाएं अब चिंताजनक रूप ले चुकी हैं। समाज के गरीब और पिछड़े वर्ग के लोग मजबूरी में चुप्पी साधे रहते हैं जबकि ताक़तवर लोग खुलेआम अतिक्रमण कर रहे हैं।
इस गंभीर समस्या के खिलाफ शनिवार को लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी (LSP) ने भिंड के धनवंतरी कॉम्प्लेक्स मैं धरना आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक, वरिष्ठ समाजवादी चिंतक व विचारक श्री रघु ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि “यह समय सिर्फ़ बोलने का नहीं, अन्याय के खिलाफ खड़े होने का है। उन्होने प्रशासन से कहा कि सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण रोकिए और आम आदमी के रास्ते खुलवाइए। जिन ताक़तवरों ने रास्ते रोके हैं, उनके खिलाफ प्रशासन तुरंत कार्रवाई करे।”

20 गांवों के लोग पहुंचे – रास्ते बंद होने की पीड़ा साझा की- ग्राम कुरथरा और उसके आसपास के लगभग 20 गांवों के लोग धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण होने से रोज़मर्रा का आना-जाना बाधित है। इसी तरह बरुआ नगर के लो ग व महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंचे और उन्होंने अपनी पीड़ा रखी।

रघु ठाकुर ने कहा कि “हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि इन घटनाओं पर तत्काल संज्ञान लें, आवागमन के मार्ग सुरक्षित कराएं और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाएं। भिंड की इकाई के साथी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने आमजन की आवाज़ को उठाया है। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यह लड़ाई भोपाल तक जाएगी।”

किसानों की फसलें बर्बाद – तुरंत राहत की मांग

हाल ही में हुई भारी बारिश से गोहद क्षेत्र के अनेक किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं और खेतों में पानी भर गया।
रघु ठाकुर ने प्रशासन से मांग की कि “बाढ़ से प्रभावित किसानों को फौरी तौर पर प्रति एकड़ 10-10 हजार रुपये की राहत दी जाए। बाद में सही आकलन कर पूरी राहत राशि दी जाए। जब तक किसान को मुआवजा नहीं मिलता, वह खड़ा कैसे होगा?”

बेसली बांध बना किसानों पर बोझ – मुआवज़ा अब भी लंबित- रघु ठाकुर ने गोहद के बेसली बांध को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि “किसानों और नागरिकों को पानी देने के लिए जो बांध बना था, वहां नहर निर्माण अधूरा है। खेतों को पानी नहीं मिल पा रहा। उल्टे, बांध के भरने से किसानों की ज़मीनें डूब रही हैं। जिनकी ज़मीन ली गई थी, उन्हें हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद मुआवजा नहीं मिला। सिर्फ मशीनों से पानी निकाल देना जनधन की बर्बादी है। सरकार जवाब दे कि यह कब तक चलेगा। गोहद के समाज सेवी स्व दशरथ सिंह एवं उनके सुपुत्र श्री शैलेंद्र सिंह भी इस समस्या को लगातार पिछले दिनों से इस बात को उठाते रहे हैं।

ग्वालियर-इटावा फोरलेन और भिंड रेल लाइन की सख्त जरूरत

रघु ठाकुर ने कहा कि ग्वालियर-भिंड=इटावा मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इंसान ही नहीं, गौमाता भी मर रही हैं। उन्होंने कहा कि “अंचल की जनता और साधु-संत पिछले कई माह से फोरलेन मार्ग की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। भारत सरकार को तुरंत स्वीकृति देनी चाहिए, अन्यथा पार्टी दिल्ली में धरना देगी।” उन्होंने भिंड महोबा रेल लाइन का मुद्दा भी उठाया। “हमारे आंदोलन के बाद तत्कालीन रेल मंत्री ममता बनर्जी ने इस रेल लाइन की स्वीकृति दी थी और भाजपा सरकार में रेल मंत्री मनोज सिन्हा ने आकर निर्माण की घोषणा की थी। लेकिन लगभग 10 साल बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। पार्टी मांग करती है कि रेल लाइन का निर्माण तत्काल शुरू किया जाए।”

गौमाता और सड़क हादसों के मृतकों को श्रद्धांजलि

धरना स्थल पर अंत में बनारस के सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन, इटावा-भिंड- ग्वालियर मार्ग पर हाल के सड़क हादसों में मृत लोगों और सड़क पर मरी गौमाताओं को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

‘आमजन की आवाज़ बनना ही राजनीति का असली धर्म’

धरने के दौरान रघु ठाकुर ने कार्यकर्ताओं की तारीफ की कि “लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के भिंड के साथी बधाई के पात्र हैं। आमजन की समस्या उठाना ही राजनीति का असली धर्म है। जब तक जनता को न्याय नहीं मिलता, हम चुप नहीं बैठेंगे।”

धरने को लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंभु दयाल बघेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर यादव निशार कुरेशी, ऊषा नरवरिया राकेश कौरव सहित बरुआ नगर, कुरथरा, सिमराव के पीडितों ने भी अपनी अपनी बात रखी, ।धरने की अध्यक्षता ऊषा नरवरिया ने की। धरने में शिवम यादव, सत्येंद्र यादव सेठी, शुगर सिंह बघेल, सूबेदार राठौर, कमुरुद्दीन खान, साबुद्दीन खान, रवि वर्मा, उपेन्द्र मिश्रा, रजिया खान, श्रीगोपाल कुशवाह, पान सिंह कुशवाह, रामबीर माहोर राजवीर यादव आदि बडी संख्या मै ग्रामीण व नगरवासी उपस्थित रहे।

सभा के पश्चात तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर भिंड और मुख्य मंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
प्रेषक
असगर खान
प्रवक्ता
लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी, मध्य प्रदेश

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अतिक्रमण#अंधेर_नगरी#कलेक्टर#दतिया#भिंड#मध्यप्रदेश#राजनीति
Previous Post

संघ भारत की प्रगति और संस्कृति निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है – इन्द्रा पुरकर जी

Next Post

DGP श्री कैलाश मकवाणा ने आज पुलिस मुख्यालय, भोपाल स्थित नवीन कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रदेश स्तर की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri