दतिया। किला चौक पर एक बार फिर बड़ा विस्फोट होने का खतरा मंडरा रहा है। कुछ समय पहले इसी क्षेत्र में गैस सिलेंडर से बड़ा हादसा हुआ था, हालांकि उस घटना में किसी आमजन की जनहानी नहीं हुई थी।
इसके बाद भी प्रशासन ने ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते स्थिति फिर से गंभीर होती दिख रही है। मौके की पहली घटना की तस्वीरें और वर्तमान की स्थिति देखने से साफ है कि किला चौक पर फिर घरेलू गैस सिलेंडरों का खुलेआम और खतरनाक तरीके से उपयोग किया जा रहा है।
भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल किसी भी समय बड़ा विस्फोट करा सकता है, जिससे आमजन को भारी नुकसान हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।









