बड़ौनी थाना क्षेत्र के ग्राम नेकोरा की घटना। जमीनी पर कब्जा को लेकर शुक्रवार की शाम रावत और बघेल समाज के बीच विवाद हो गया।
विवाद इतना बड़ा की दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे और फायरिंग की घटना हो गई। विवाद में बघेल समाज के पिता पुत्र गिरवर बघेल, धर्मेंद्र बघेल सहित भतीजा बीकेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल बड़ौनी पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को संभाला। वहीं दोनों पक्षों ने थाने में पहुंचकर एक दूसरे पर मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
























