देश-विदेश प्रशासन मध्यप्रदेश

जनगणना-2027 हेतु फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न,

वार्डों में किया गया एचएलओ हाउस लिस्टिंग का भौतिक अभ्यास

अंधेर नगरी आगर-मालवा, 03 अप्रैल। जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशन में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 3 अप्रैल को सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रगणकों को जनगणना प्रक्रिया से संबंधित प्रश्नों एवं उनके संभावित उत्तरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रतिभागियों को एचएलओ (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) एप के संचालन की व्यवहारिक ट्रेनिंग दी गई, जिससे फील्ड में डेटा संकलन कार्य को सटीक एवं सुचारु रूप से संपादित किया जा सके।

प्रशिक्षण के अंतर्गत नगर पालिका आगर के विभिन्न वार्डों में समूह बनाकर एचएलओ हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन का भौतिक अभ्यास भी कराया गया। नगर पालिका द्वारा प्रशिक्षुओं को फील्ड पर ले जाकर वास्तविक परिस्थितियों में प्रशिक्षण दिया गया।

मास्टर ट्रेनर श्री इरफान खान और पुष्पेंद्र गौर द्वारा प्रतिभागियों को सर्वेक्षण की प्रक्रिया, उत्तरदाताओं से संवाद की विधि तथा प्राप्त जानकारी को एप में सही तरीके से दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई।

इस अवसर पर जनगणना प्रभारी भोपाल श्री सुनील कुमार जैन, श्री कैलाश कुंभकार, श्री धर्मेंद्र पाठक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री डोडवे सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author