ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन व्यवस्था का शुभारंभ

किसानों को उर्वरक की रियल-टाइम उपलब्धता सुनिश्चित होगी अंधेर नगरी आगर-मालवा, 13 जनवरी/कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के मार्गदर्शन में जिले में मंगलवार को ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत किसानों को उर्वरक की सुलभ, सरल एवं रियल-टाइम उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ई-टोकन व्यवस्था का शुभारंभ मार्कफेड अयोध्याबस्ती, आगर से किया गया। शुभारंभ अवसर पर जिले…

2 minutes

Read Time

किसानों को उर्वरक की रियल-टाइम उपलब्धता सुनिश्चित होगी

अंधेर नगरी आगर-मालवा,

13 जनवरी/कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के मार्गदर्शन में जिले में मंगलवार को ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत किसानों को उर्वरक की सुलभ,

सरल एवं रियल-टाइम उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ई-टोकन व्यवस्था का शुभारंभ मार्कफेड अयोध्याबस्ती, आगर से किया गया। शुभारंभ अवसर पर जिले के 20 किसानों द्वारा ई-टोकन बुक कर कलेक्टर की उपस्थिति में मार्कफेड से उर्वरक प्राप्त किया गया।

कलेक्टर श्रीमती यादव ने जिले के समस्त किसान भाइयों से अपील की कि दिनांक 14 जनवरी, बुधवार से स्वयं ई-टोकन जनरेट कर उर्वरक प्राप्त करें। उन्होंने ई-टोकन प्रणाली के क्रियान्वयन एवं योजना की जानकारी देते हुए किसानों को इस व्यवस्था से उर्वरक लेने हेतु प्रेरित किया।

साथ ही कलेक्टर ने कृषकों को अपनी-अपनी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से बनवाने तथा फार्मर रजिस्ट्री में सभी खसरों को जोड़ने के निर्देश दिए, जिससे रकबा एवं फसल के अनुसार अनुशंसित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके।

ई-विकास प्रणाली के शुभारंभ अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री विजय चौरसिया द्वारा फ्लेक्स प्रेजेंटेशन के माध्यम से ई-टोकन बुकिंग की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी किसानों को दी गई।

जिला विपणन अधिकारी शाजापुर/आगर श्रीमती जेनीफर खान द्वारा एक कृषक श्री शंकरलाल के माध्यम से ई-टोकन स्वयं बुक करने का जीवंत प्रदर्शन भी किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषक बंधु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री विक्रम सिंह परमार (नोडल अधिकारी, मार्कफेड), श्री रविन्द्र शर्मा (नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, आगर-मालवा), सुश्री किरण ठाकुर (वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, आगर) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

ई-टोकन बुकिंग में आने वाली समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु विकासखंड स्तर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय आगर, बड़ौद, सुसनेर एवं नलखेड़ा में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।

जिनके मोबाइल नंबर इस प्रकार हैं—आगर: 6267438311बड़ौद: 9630861528सुसनेर: 6269694534नलखेड़ा: 7745938836

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed