• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए Sacred Heart Co-Education School में आयोजित हुई, यातायात नियमों की पाठशाला

Andher Nagri by Andher Nagri
August 29, 2025
in मध्यप्रदेश, शिक्षा
0
सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए Sacred Heart Co-Education School में आयोजित हुई, यातायात नियमों की पाठशाला
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डीसीपी, ट्रैफिक ने युवाओं से किया सड़क सुरक्षा पर संवाद।

युवाओं और छात्र-छात्राओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने हेतु Sacred Heart Co-Education School में आज एक विशेष यातायात नियमों की पाठशाला का आयोजन डीसीपी ट्रैफिक श्री अरविंद तिवारी व टीम द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डीसीपी ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की महत्ता और उनके पालन की आवश्यकता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हर नागरिक का सहयोग आवश्यक है। डीसीपी श्री तिवारी ने विशेष रूप से युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि युवा वर्ग यातायात नियमों के पालन के लिए आगे आए तो समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका डीसीपी ट्रैफिक ने सरल और प्रभावी ढंग से उत्तर दिया।

विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसी आवश्यक सावधानियों पर बल दिया।

इस अवसर पर यातायात के प्रधान आरक्षक रणजीत सिंह भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी स्टूडेंट्स को सड़क पर यातायात अनुशासन के महत्व से अवगत कराया।

डीसीपी द्वारा स्कूल के एनसीसी कैडेट्स को गतिविधियों में सक्रिय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु स्कूल प्रबंधन द्वारा यातायात पुलिस का आभार व्यक्त किया गया और आशा व्यक्त की गई कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित होते रहेंगे।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #मध्यप्रदेश
Previous Post

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा उनाव में प्रगतिरत कार्यो के निरीक्षण उपरांत जताई नाराज़गी

Next Post

कलेक्टर द्वारा बड़ी माता मंदिर का किया निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुगमता को दृष्टिगत रखते हुए करें इंतजाम– स्वप्निल वानखड़े।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri