त्रिवेणी चीनी मिल, रामकोला ने 13 नवंबर से 18 नवम्बर तक के गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है। जनपद में सबसे पहले पेराई शुरू करने के साथ-साथ समयबद्ध भुगतान कर मिल ने अपने उत्कृष्ट रिकॉर्ड को बरकरार रखा है।
प्रधान प्रबंधक श्री यशराज सिंह ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र के दौरान 13 नवंबर से 18 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का कुल 13 करोड़ 98 लाख रुपये का भुगतान किसानों के खातों में अंतरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि “किसान हित हमारे लिए सर्वोपरि है।
हमारा प्रयास है कि किसानों को समय पर भुगतान मिले और किसी प्रकार की असुविधा न हो।”प्रधान प्रबंधक ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे ताजा एवं साफ-सुथरा गन्ना ही मिल पर आपूर्ति करें, जिससे पेराई प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।
साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि किसान भाई अपनी गन्ना आपूर्ति चीनी मिल को ही करें, जिससे उनका बेसिक कोटा बढ़े और आगामी वर्षों में उन्हें और अधिक लाभ मिल सके।प्रेस वार्ता के दौरान कारखाना प्रबंधक श्री मानवेंद्र राय, तथा गन्ना प्रबंधक श्री इन्द्र कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।

























