लक्ष्मीगंज हरिराम ओंकारमल खेतान इंटर कालेज में दो दिवसीय जिला स्तर खेल प्रतियोगिता का आज समापन रहा जिसके मुख्य अतिथि विधायक प्रति निधि डा चन्द्र कुमार गोड़ रहे। लक्ष्मीगंज आज विधायक प्रति निधि ने फीता काट कर खेल का शुभारंभ कराया जिसमें सच्चिदानंद विद्यालय पर जीत हासिल किया रामकोला के विद्यालय ने।
कुशीनगर जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने खेल प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने खेल के माध्यम से लोगों का दिल जीता जिससे मुख्य रूप से लम्बी कूद भाला फेंक दौड़ वालीबाल का और
कप्तानगंज सचिदानंद विद्यालय के बच्चों को फुटबाल में हरा कर रामकोला के बच्चों ने विजय हासिल किया आज बच्चों द्वारा खेला गया प्रधानाचार्य अवधेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि खेल हमारी पुरानी परम्परा है जिससे हमारे शरीर का सर्वांगीण विकास होता है और बच्चे खेल के माध्यम से हर जगह अपना पहचान भी बना लेते हैं
इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह ने कहा कि खेल खेलना बहुत ही जरूरी होता है क्यों कि खेल के माध्यम से पुलिस में और किसी भी सरकारी नौकरी में जा सकते हैं रविन्द्र सिंह अरविंद श्रीवास्तव व सभी सम्मानित शिक्षक गण शामिल रहे पी आर डी ए के दूबे पी आर डी प्रमोद कुमार ने सुरक्षा में अपना योगदान दिया।

























