• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home देश-विदेश

जिला जेल राजगढ़ में असुरक्षित खाद्य सामग्री प्रकरण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत

Andher Nagri by Andher Nagri
September 2, 2025
in देश-विदेश, प्रशासन, मध्यप्रदेश, स्वास्थ
0
जिला जेल राजगढ़ में असुरक्षित खाद्य सामग्री प्रकरण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजगढ़ 02 सितम्बर, 2025 दिनांक 01 अक्टूबर 2023 को तात्कालिक कलेक्टर महोदय द्वारा जिला जेल राजगढ़ का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान जेल में परोसी जाने वाली खाद्य सामग्री जैसे मिर्ची पाउडर, सोयाबीन तेल एवं अन्य खाद्य पदार्थों के कुल सात नमूने परीक्षण हेतु लिए गए थे।

प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट में सोयाबीन तेल एवं मिर्ची पाउडर को असुरक्षित एवं अवमानक पाया गया। द्वितीय परीक्षण रिपोर्ट (सेकंड लैब रिपोर्ट) में भी उक्त निष्कर्ष प्रमाणित हुआ।

न्यायालय में प्रस्तुत मामला

आवश्यक विवेचना उपरांत शासन से अभियोजन स्वीकृति प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सतत प्रयास कर दिनांक 02 सितंबर, 2025 को यह मामला माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं एडीएम न्यायालय जिला राजगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया। विभाग द्वारा समय-सीमा में विवेचना पूर्ण कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।

इस प्रकरण में तात्कालिक प्रभारी जेल अधीक्षक एवं जेल क्रय समिति सदस्य श्री एन.एस. राणा, प्रमुख प्रहरी एवं सचिव जेल समिति श्री अमर सिंह सोलंकी, प्रहरी सदस्य श्री धर्मेंद्र सिंह, साथ ही गोद राज ट्रेडर्स विंध्याचल इंदौर की श्रीमती राजुल बाई एवं श्री सुनील को आरोपी बनाया गया है।

मामले में असुरक्षित मिर्ची पाउडर का विक्रय, भंडारण, प्रसंस्करण एवं जेल में परोसी जाने वाली खाद्य सामग्री में अवमानक सामग्री का उपयोग प्रमाणित पाया गया है। इसके संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 26(2)(i), 31(1), 59(1) एवं 63 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #अदालत#अपराध#कलेक्टर#कैंदी#जिला_जेल_राजगढ़#जेल#जेलकाखाना#पुलिस#मध्यप्रदेश#राजगढ़
Previous Post

राजगढ़। कलेक्टर ने उन्नतशील किसानों और नवाचारों का किया निरीक्षण

Next Post

बहुजन नेता मनोज परमार को मिली ‘सिर तन से जुदा’ की धमकी

Next Post
बहुजन नेता मनोज परमार को मिली ‘सिर तन से जुदा’ की धमकी

बहुजन नेता मनोज परमार को मिली 'सिर तन से जुदा' की धमकी

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri