शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। बनेड़ा-बनेड़ा क्षेत्र में बामनिया क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का समापन समारोह 14 दिसंबर 2025 को आयोजित होगा।।
प्रतियोगिता 07 दिसंबर से प्रारंभ हुई थीं एवं फाइनल मैच 14 दिसंबर को होगा। इस अवसर पर भव्य समापन समारोह का आयोजन ईडन गार्डन (सीनियर स्कूल), बामनिया में शाम 6:15 बजे क्षेत्रीय गणमानीय राजनीतिक गण एवं समाजसेवकों की उपस्थिति में संपन्न होगा।
टूर्नामेंट के पाँचवे सीजन में खिलाड़ियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।ग्रामीणों व खेलप्रेमियों ने कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
टूर्नामेंट में बामनिया क्षेत्र की 6 टीमें भाग ले रही है, बामनिया रॉयल्स – दीपेंद्र सिंह बामनिया इंडियंस – दीपक पारिक, बामनिया सुपर किंग्स – अविनाश शर्मा बामनिया किंग्स – प्रहलाद सुथार, सनराइजर्स बामनिया – कन्हैयालाल वैष्णव रॉयल चैलेंजर्स बामनिया – रामदयाल बैरवा सनराइजर्स बामनिया एवं किंग्स इलेवन बामनिया के बीच फाइनल मैच आयोजित होगा।
टूर्नामेंट आयोजन में नरेंद्र सिंह कानावत लाम्बा ने 1 लाख रुपए, श्री जी ग्रीन विला ने 21000 रुपए, न्यू कमल ब्रिक्स ने 11000 रुपए, राधे डीजे बामणिया ने 11000 रुपए, श्री राधे केटर्स बामणिया 2100 रुपए सहयोग राशि प्रदान की।








