दतिया। तहसील दतिया, वृत उदगवा के पटवारी हल्का नम्बर 51 वनवास के अंतर्गत आने वाले ग्राम जोहरिया में नेशनल हाईवे क्रमांक, 27 के पास स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोहरिया जो शासकीय भूमि पर सर्वे क्रमांक, 624 पर स्थित है, भवन के अतिरिक्त वृक्षारोपण के लिए बाउंड्रीवाल के बाहर सुरक्षित भूमि को भी शामिल कर लिया गया.
स्कूल के ऑफिस के पीछे, जहां पुराना शौचालय का पक्का गड्ढा बना हुआ था, उसे जेसीबी मशीन से भूमाफिया द्वारा समतल करा दिया गया है, जिसमें स्थानीय ग्राम पंचायत बनवास में पदस्थ रोजगार सहायक,सहायक सचिव का भी
भूमाफियाओ को सहयोग मिल रहा है, हाईवे सड़क के पास स्थित मेवालाल झा(लुहार)के मकान के पीछे संपूर्ण जमीन शासकीय हे,जिस सर्वे नम्बर, 624 में स्कूल स्थित है, स्थानीय लोगों द्वारा भी जिला प्रशासन से लेकर राज्य सरकार तक, शासकीय भूमि जब तक सीमांकन होकर चिन्हित नहीं होती
तब तक प्लॉटिंग पर रोक लगाने की मांग भी की जा चुकी है, परंतु राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा आज दिनांक तक अवैध रूप से विक्रय की जा रही भूमि पर विक्रय से रोक नहीं लगाई गई, उसी विक्रय कि जा रही भूमि में दूसरा शासकीय भूमि सर्वे नम्बर, 616 की भी आधी भूमि को भी सीमेंट की बाउंड्री बनाकर शामिल कर लिया गया है.
ओर इस सर्वे नम्बर की शेष भूमि पर अवैध रूप से, स्थानीय रोजगार सहायक द्वारा बटाई से किसी व्यक्ति से गेहूं की फसल की बुवाई करा दिया गया है,उक्त दोनों ग्राम जोहरिया में स्थित शासकीय भूमि सर्वे नम्बर 624, जिसमें स्कूल स्थित हे,ओर स्कूल के पीछे दूसरा शासकीय भूमि सर्वे नम्बर, 616 की भूमि,
तब तक सीमांकन होकर चिन्हित नहीं होती, तब तक निजी भूमि में शासकीय भूमि शामिल करके की जा रही अवैध रूप से प्लॉटिंग पर रोक लगाने की कलेक्टर महोदय जिला दतिया से मांग की जा रही है, जिससे भविष्य में शासकीय उपयोग लिए, उक्त शासकीय भूमि भूमाफियाओं से सुरक्षित बच सके।

























