शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-स्थानीय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंड गेट विद्यालय परिवार के शिक्षिका वर्षा व्यास, लाड़ कवर, सुनीता समदानी के द्वारा विद्यालय में अध्यनरत 40 छात्र-छात्रों को उनी स्वेटर वितरित किए।
इस अवसर पर संस्था प्रधान देवी लाल बेरवा ने तीनों शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया और छात्र-छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक देवीलाल बेरवा, अध्यापिका सुधा पारीक, वर्षा व्यास, लाड कंवर, सुनीता समदानी आदि उपस्थित थे।









