कुशीनगर रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 तिलक नगर पकड़ी बनतीर उर्फ सौनहा में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के बारे जानकारी के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन श्रम विभाग द्वारा किया गया।
इस दौरान 30 श्रमिकों के पंजीकरण/नवीनीकरण तथा 10 श्रमिकों के मोबाइल नंबर अपडेट किए गए। गुरुवार को आयोजित इस शिविर में विभाग के कर्मचारी शशि शेखर मिश्र पहुंचे और उन्होंने श्रमिकों को बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने ने मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना,सन्त रविदास शिक्षा प्रोत्याहन योजना, कन्या विवाह सहायता योजना,अटल आवासीय विद्यालय योजना,गम्भीर बीमारी सहायता योजना, के बारे में बताया।
निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना, उन्होंने श्रमिकों को जनसेवा केंद्र के माध्यम से पंजीकरण एवं नवीनीकरण कराने की प्रक्रिया समझाई
तथा समय पर नवीनीकरण कराने की अपील की, ताकि वे छात्रवृत्ति, प्रसूति लाभ, आवास सहायता सहित अन्य योजनाओं का लाभ उठा सकें।शिविर में रामगिरीश शर्मा, राजेश कुमार, शिवम्, कमलेश, अमित, अंगद, वकील, रामकृपाल, रामप्रवेश, ममता, राकेश, अंगिरा सहित दर्जनों श्रमिक मौजूद रहे।

























