राजस्थान। श्री राजेन्द्र खटीक। जहाजपुर-राजस्थान पंचायती राज विभाग ने आज बड़ा कदम उठाते हुए पंचायत समिति जहाजपुर की निलंबित प्रधान सीता देवी गुर्जर को पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया है।
विभाग ने यह कार्रवाई लगातार जांचों में आरोप साबित होने, स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने और पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 38(1) के तहत की है। अब सीता देवी गुर्जर प्रधान पद से आधिकारिक रूप से हटा दी गई हैं।









