, ,

दतिया में शिक्षा प्रशासन पर बड़ी कार्रवाई —कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने प्रभारी DEO को पद से हटाया।

जिला दतिया में शिक्षा प्रशासन की कार्यप्रणाली में लगातार मिल रही शिकायतों और गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने आज एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी यू.एन. मिश्रा को उनके पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है। काफी समय से पेंशन, पदोन्नति/क्रमोन्नति तथा अन्य शिक्षकीय प्रकरणों…

1 minute

Read Time

जिला दतिया में शिक्षा प्रशासन की कार्यप्रणाली में लगातार मिल रही शिकायतों और गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने आज एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी यू.एन. मिश्रा को उनके पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है।

काफी समय से पेंशन, पदोन्नति/क्रमोन्नति तथा अन्य शिक्षकीय प्रकरणों के निराकरण में अत्यधिक विलंब और लापरवाही देखी जा रही थी।

बड़ी संख्या में कर्मचारी बार-बार जनसुनवाई और C.M. हेल्पलाइन में शिकायतें दर्ज करा रहे थे, जिनमें DEO कार्यालय की उदासीनता स्पष्ट रूप से सामने आई।

इसके अतिरिक्त, वर्ष 2025 में आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय विद्यालयीन क्रीड़ा प्रतियोगिता (क्रिकेट अंडर-19) के दौरान गंभीर कुप्रबंधन, समन्वयहीनता और अव्यवस्था पाई गई, जिससे न सिर्फ खेल आयोजन प्रभावित हुआ बल्कि जिला प्रशासन की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

इन सभी तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने मिश्रा को पद से मुक्त कर दिया है और उनके स्थान पर सुनील शुक्ला, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उनाव को दतिया को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यभार तत्काल प्रभाव से सौंपा गया है।कलेक्टर वानखड़े ने स्पष्ट कहा कि—“शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन, कार्यकुशलता और जवाबदेही से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा।

सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण और विभागीय सुधार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” जिला प्रशासन ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में शिक्षा विभाग में समयसीमा, पारदर्शिता और बच्चों के हितों को केंद्र में रखते हुए और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed