, , , , ,

​बहादुरपुरा में महिला के साथ अमानवीय व्यवहार और जातिगत भेदभाव पर फूटा आक्रोश: डॉ. अंबेडकर विचार मंच और भीम आर्मी ने न्याय की मांग की

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। ​काछोला-भीलवाड़ा जिले के बहादुरपुरा गांव में मेघवंशी समाज की चन्ता देवी बलाई के साथ हुए अमानवीय व्यवहार, मारपीट और जातिगत भेदभाव की घटना ने क्षेत्र में आक्रोश पैदा कर दिया है। इस दुखद घटना के विरोध में और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आज डॉ. अंबेडकर विचार मंच, काछोला की…

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। ​काछोला-भीलवाड़ा जिले के बहादुरपुरा गांव में मेघवंशी समाज की चन्ता देवी बलाई के साथ हुए अमानवीय व्यवहार, मारपीट और जातिगत भेदभाव की घटना ने क्षेत्र में आक्रोश पैदा कर दिया है। इस दुखद घटना के विरोध में और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आज डॉ. अंबेडकर विचार मंच, काछोला की टीम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।​

इस अवसर पर भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष (भीलवाड़ा) दुर्गा लाल आजाद, डॉ. अंबेडकर विचार मंच काछोला के अध्यक्ष मनीष मेघवंशी, महासचिव लोकेश कुमार खटीक, जहाजपुर भीम ब्लॉक अध्यक्ष राम लाल मेघवंशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।​

प्रतिनिधिमंडल द्वारा की गई मुख्य मांगें:​दोषियों पर सख्त कार्रवाई: घटना में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उन पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।​

निष्पक्ष जांच: मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए ताकि पीड़ित को त्वरित न्याय मिल सके।​

सुरक्षा का आश्वासन: पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि वे किसी भी प्रकार के दबाव या डर के बिना न्याय की लड़ाई लड़ सकें।​

आंदोलन की चेतावनी:प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला, तो डॉ. अंबेडकर विचार मंच और भीम आर्मी सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि वे इस लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor