• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

एडवांस्ड किड्स एकेडमी, ज़िरापुर में “विरासत” थीम पर 14वां वार्षिक उत्सव भव्यता के साथ संपन्न।

Andher Nagri by Andher Nagri
December 28, 2025
in मध्यप्रदेश
0
एडवांस्ड किड्स एकेडमी, ज़िरापुर में “विरासत” थीम पर 14वां वार्षिक उत्सव भव्यता के साथ संपन्न।
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जीरापुर से पवन कुमार जाटव की रिपोर्टजीरापुर नगर के एडवांस्ड किड्स एकेडमी का 14वां वार्षिक उत्सव “विरासत – Our Cultural Legacy” अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस भव्य आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मां

सरस्वती के पूजन एवं श्री गणेश वंदना से हुआ। इसके पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा मंचासीन मुख्य अतिथि हजारीलाल दांगी विधायक खिलचीपुर, विशेष अतिथि मनीष सक्सेना का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य महोदय

ई के जोशी ने स्वागत भाषण के साथ वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्कूल गीत एवं ऑर्केस्ट्रा प्रस्तुति ने समां बांध दिया।

नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने विशेष रूप से अभिभावकों का मन जीत लिया। नर्सरी के बच्चों की अभिभावकों हेतु विशेष प्रस्तुति, एलकेजी का बॉलीवुड डांस, यूकेजी का मस्ती डांस

, कक्षा पहली का कार्टून मेडली डांस एवं कक्षा दूसरी का ट्विन रिदम डांस दर्शकों के लिए अत्यंत आकर्षक रहे। इसके अतिरिक्त Echoes of Tradition, Techno Motion,Goonj-e-Hindustan, भजन, थीमैटिक डांस

, हॉरर कॉमेडी ब्लास्ट, रेट्रो रिवाइंड, रुद्र रौद्र तांडव, नाटक एवं रंगीलो भारत फ्यूज़न जैसी प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति की विविधता, आधुनिकता और परंपरा के सुंदर संगम को मंच पर साकार किया।

कार्यक्रम के मध्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि हजारीलाल दांगी ने अपने संबोधन में विद्यालय की सराहना करते हुए

कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इसी दौरान विद्यालय के सत्र 2023-24 में कक्षा बारहवीं के रोहित मालवीय, श्रिया गुप्ता, हर्ष व्यास,राजा खान व कक्षा दसवीं के प्रत्यूष कुमार साहू, विनायक गुप्ता, कृष्णा टॉक, उद्देश्य लववंशी । सत्र 2024-25 के कक्षा बारहवीं के राधिका कारपेन्टर, अनिकेत मंडलोई, मंतशा मंसूरी, अपूर्व जैन व कक्षा दसवीं के अन्नपूर्णा गादिया,

मानवी गुप्ता, शुभी जैन, आराध्या गुप्ता को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के उप-प्राचार्य पुष्कर पटेल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन

के साथ हुआ। संपूर्ण आयोजन में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही। यह वार्षिक उत्सव विद्यालय के इतिहास में एक स्मरणीय एवं प्रेरणादायक आयोजन के रूप में दर्ज हो गया।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Previous Post

जिलाधिकारी के निर्देश पर नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यालयों में दो दिन का अवकाश।

Next Post

जु-जित्सु राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दतिया के खिलाड़ियों का दबदबारुद्रा मार्शल आर्ट अकादमी ने जीते 11 पदक, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri