जु-जित्सु राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दतिया के खिलाड़ियों का दबदबारुद्रा मार्शल आर्ट अकादमी ने जीते 11 पदक, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान।

दतिया। जु-जित्सु राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दतिया जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। रुद्रा मार्शल आर्ट अकादमी से जुड़े खिलाड़ियों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कुल 11 पदक अपने नाम किए। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से खेल प्रेमियों में हर्ष और गर्व का माहौल…

2 minutes

Read Time

दतिया। जु-जित्सु राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दतिया जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। रुद्रा मार्शल आर्ट अकादमी से जुड़े खिलाड़ियों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कुल 11 पदक अपने नाम किए। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से खेल प्रेमियों में हर्ष और गर्व का माहौल है।

इस सफलता की जानकारी विक्रम सिंह दाँगी, इंटरनेशनल रेफरी एवं मध्यप्रदेश कुराश टेक्निकल डायरेक्टर ने देते हुए बताया कि दतिया के खिलाड़ियों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपने कौशल

, तकनीक और आत्मविश्वास का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों को दतिया कुराश एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने अपने कार्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि आत्मविश्वास,

अनुशासन और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दतिया के खिलाड़ी भविष्य में भी प्रदेश और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

सम्मान समारोह में कुराश कोच अनुराग कमारिया, केशव दांगी, रणजीत प्रजापति, कर्णिका गोस्वामी एवं नैन्सी बुंदेला विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की।

पदक विजेता खिलाड़ी, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में माही साहू, नव्या रजक, भूमि पाल, आस्था सेन, अनन्या, प्रतीक्षा, राधिका, कृष्णा यादव, ऋषि राय, निकुंज गुर्जर, इन्द्रकांत एवं लवेश नायक शामिल हैं।

इसके अलावा शिवराज, रुद्रा, मंतव्य तिवारी, कृष्णा दुबे एवं शुभ ने भी प्रतियोगिता में सहभागिता करते हुए उत्कृष्ट और सराहनीय प्रदर्शन किया।

शुभकामनाओं का सिलसिला इस अवसर पर अरविंद्र सिंह राणा, सुनील शर्मा, सुरजीत, राजेन्द्र तिवारी, संग्राम, नयन गोस्वामी अमृत, शंकर साहू एवं पवन गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिकों

ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अकादमी के प्रशिक्षकों ने कहा कि खिलाड़ियों ने कठिन अभ्यास,

नियमित प्रशिक्षण और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में दतिया के ये खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed