70वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता: बिलिया स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन,

IMG-20260930-WA0034

अर्जुन जाट और राहुल कुमावत का राज्य स्तर पर चयन

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।भीलवाड़ा।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिलिया के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।सुजस ग्लोबल स्कूल कमालपुरा (बनेड़ा) द्वारा आयोजित 70वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विद्यालय के

मुक्केबाजों ने मात्र 4-5 दिनों की संक्षिप्त तैयारी के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया:अर्जुन जाट: 81+ किग्रा भार वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता और राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की।देवकिशन गुर्जर: 80 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक (Bronze Medal) हासिल किया।

हनुमान कुमावत: 52 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक (Bronze Medal) प्राप्त किया।इसके साथ ही, 70वीं जिला स्तर कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र राहुल कुमावत ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर चयन हासिल किया है।

खिलाड़ियों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय स्थानीय कोच व वरिष्ठ अध्यापक कुलदीप कोली तथा सहयोगी कैलाश चंद्र गुर्जर के कुशल मार्गदर्शन और प्रशिक्षण को दिया। कम समय की तैयारी में

खिलाड़ियों के इस समर्पण से विद्यालय परिवार और ग्रामीणों में खुशी की लहर है।विद्यालय प्रशासन एवं स्थानीय नागरिकों ने विजेता व चयनित खिलाड़ियों तथा कोच का सम्मान किया और राज्य स्तर पर चयनित अर्जुन जाट और राहुल कुमावत को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

About The Author