, ,

राजस्थान। राज्य सरकार की बजट घोषणा से क्षेत्र में खुशी, पंचकर्म व विशिष्ट आयुर्वेद उपचार सुविधाओं का होगा विस्तार

फूलियाकलां आयुर्वेद औषधालय बना ब्लॉक स्तरीय चिकित्सालय, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। फूलियाकलां-राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत शाहपुरा ब्लॉक..

2 minutes

Read Time

फूलियाकलां आयुर्वेद औषधालय बना ब्लॉक स्तरीय चिकित्सालय, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। फूलियाकलां-राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत शाहपुरा ब्लॉक के राजकीय आयुर्वेद औषधालय फूलियाकलां को क्रमोन्नत कर राजकीय ब्लॉक स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सालय बनाया गया है।

इस महत्वपूर्ण निर्णय से शाहपुरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा तथा क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

ब्लॉक नोडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. नारायण सिंह तथा शाहपुरा चिकित्सालय में कार्यरत डॉ. विनीत कुमार जैन ने बताया कि आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर के दौरान स्थानीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा से क्षेत्र में आयुर्वेद चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को लेकर चर्चा की गई थी।

इस दौरान शाहपुरा में 50 बेड क्षमता वाले एकीकृत आयुष चिकित्सालय एवं फूलियाकलां में ब्लॉक स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सालय स्थापित करने की मांग प्रमुखता से रखी गई थी। विधायक द्वारा मांग को सरकार एवं मंत्री स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के बाद क्षेत्र को यह नई सौगात मिली है।

चिकित्सालय के क्रमोन्नत होने पर आयुर्वेद विभाग शाहपुरा, चिकित्साकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री एवं आयुर्वेद मंत्री प्रेमचंद बैरवा तथा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा का आभार व्यक्त किया।विभाग के अनुसार अब चिकित्सालय में आधुनिक एवं पारंपरिक आयुर्वेद चिकित्सा पद्धतियों के साथ पंचकर्म एवं विशिष्ट उपचार सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

साथ ही बेहतर आधारभूत संरचना विकसित कर ग्रामीण अंचल के अंतिम छोर तक गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।। राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत शाहपुरा ब्लॉक के राजकीय आयुर्वेद औषधालय फूलियाकलां को क्रमोन्नत कर राजकीय ब्लॉक स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सालय बनाया गया है।

इस महत्वपूर्ण निर्णय से शाहपुरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा तथा क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

ब्लॉक नोडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. नारायण सिंह तथा शाहपुरा चिकित्सालय में कार्यरत डॉ. विनीत कुमार जैन ने बताया कि आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर के दौरान स्थानीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा से क्षेत्र में आयुर्वेद चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को लेकर चर्चा की गई थी।

इस दौरान शाहपुरा में 50 बेड क्षमता वाले एकीकृत आयुष चिकित्सालय एवं फूलियाकलां में ब्लॉक स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सालय स्थापित करने की मांग प्रमुखता से रखी गई थी। विधायक द्वारा मांग को सरकार एवं मंत्री स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के बाद क्षेत्र को यह नई सौगात मिली है।

चिकित्सालय के क्रमोन्नत होने पर आयुर्वेद विभाग शाहपुरा, चिकित्साकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री एवं आयुर्वेद मंत्री प्रेमचंद बैरवा तथा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा का आभार व्यक्त किया।विभाग के अनुसार अब चिकित्सालय में आधुनिक एवं पारंपरिक आयुर्वेद चिकित्सा पद्धतियों के साथ पंचकर्म एवं विशिष्ट उपचार सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

साथ ही बेहतर आधारभूत संरचना विकसित कर ग्रामीण अंचल के अंतिम छोर तक गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed