, , ,

राजस्थान। रॉयल्टी ठेका विवाद ने पकड़ा तूल, ग्रामीणों ने ठेकेदार पर अवैध वसूली और धमकाने के लगाए आरोप

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-बनेड़ा तहसील क्षेत्र के महुआखुर्द सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मैसर्स चौधरी ब्रदर्स और उसके संचालकों..

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-बनेड़ा तहसील क्षेत्र के महुआखुर्द सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मैसर्स चौधरी ब्रदर्स और उसके संचालकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि चेजा पत्थर रॉयल्टी नाके का ठेका तय इकरारनामे के बावजूद अन्य लोगों को दे दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है।

प्रार्थी राहुल जाट ने आरोप लगाया कि नए ठेकेदारों द्वारा मनमानी तरीके से अवैध वसूली की जा रही है तथा ट्रैक्टर-डम्पर चालकों को धमकाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कुछ लोगों को बजरी माफिया बताते हुए भय और दबाव का माहौल बनाने का आरोप भी लगाया।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं सख्त कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed