, , ,

राजस्थान। कैंटीन में आगजनी का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शाहपुरा थाना क्षेत्र के करमदास गांव निवासी सांवर लाल गुर्जर ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर उसकी चाय-कैंटीन में आग लगाने और..

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शाहपुरा थाना क्षेत्र के करमदास गांव निवासी सांवर लाल गुर्जर ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर उसकी चाय-कैंटीन में आग लगाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उसकी कैंटीन पर उधार लिया जा रहा था। बार-बार पैसे मांगने पर आरोपियों ने विवाद करना शुरू कर दिया और दुकान बंद करवाने की धमकी दी।

पीड़ित के अनुसार 14 मई की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच उसकी कैंटीन में आग लगा दी गई, जिससे करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हो गया।आग में दुकान का सामान, फ्रिज, सिलेंडर, कूलर, फर्नीचर सहित ग्राहकों के उधार हिसाब की डायरी भी जलकर राख हो गई।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना पुलिस को देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं और पुलिस कार्रवाई नहीं होने से परिवार भय के माहौल में जी रहा है।

पीड़ित ने बताया कि उसकी कैंटीन ही परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन थी और आगजनी के बाद परिवार आर्थिक संकट में आ गया है।पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed