, , ,

भीलवाड़ा। किशनगढ़ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शक्करगढ़-थाना क्षेत्र के किशनगढ़ गांव में बुधवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के..

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शक्करगढ़-थाना क्षेत्र के किशनगढ़ गांव में बुधवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल छा गया तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनगढ़ निवासी अर्जुन सिंह पुत्र बुधराज सिंह (30) ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा तुरंत शक्करगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर शक्करगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लिया। हेड कॉन्स्टेबल सियाराम मीणा ने बताया कि पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

घटना के बाद पूरे किशनगढ़ गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने युवक की असमय मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed