, , , ,

जयपुर। नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस का जयपुर में प्रदर्शन, शाहपुरा से पहुंचे कार्यकर्ता

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा जयपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय के घेराव कार्यक्रम में शाहपुरा से बड़ी संख्या में..

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा जयपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय के घेराव कार्यक्रम में शाहपुरा से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित इस आंदोलन में शाहपुरा-बनेड़ा कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर के नेतृत्व में कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे।

प्रदर्शन के दौरान शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत, बनेड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नारायण गाडरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक से देश के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है और केंद्र सरकार परीक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

जयपुर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा विद्यार्थियों को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed